फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात ब्लॉक प्रमुखों के लिए मतदान आज

Sun, 07 Feb 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख के चुनाव में शनिवार को नाम वापसी के बाद पांच ब्लाकों में निर्विरोध निर्वाचन हो गया है, जबकि शेष सात ब्लाकों में रविवार को सुबह 11 बजे मतदान और दोपहर 3 बजे से मतगणना होगी। रविवार शाम तक सभी नतीजे घोषित हो जाएंगे।
विज्ञापन


नाम वापसी के बाद लोधा में भी सपा समर्थित गिरीश यादव को निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुन लिया गया है। उनके खिलाफ मैदान में उतरे दीपक और अशोक ने नाम वापस ले लिया है। इससे पहले शुक्रवार को धनीपुर से सपा की स्नेह जादौन, बिजौली से सपा समर्थित उर्मिला देवी सूर्यवंशी, अतरौली से भाजपा के केहरी सिंह, चंडौस में बसपा समर्थित किरन देवी का निर्विरोध चुना जाना तय हो चुका है।

शनिवार को टप्पल ब्लाक से उम्मीदवार मीनू ने भी नाम वापस लिया है। शेष सात ब्लाकों में होने वाले रोचक मुकाबलाें में मतदान पर सबकी नजरें टिकी हैं। जवां में 131 सदस्य, अकराबाद में 86 सदस्य, गंगीरी में 135 सदस्य, गोंडा में 93 सदस्य, इगलास में 91 सदस्य, टप्पल में 97 सदस्य, खैर में 94 सदस्य ब्लाक प्रमुख के लिए मतदान करेंगे। सात ब्लाकों में कुल 727 क्षेत्र पंचायत सदस्य वोट करेंगे। जिले के 12 ब्लाकों में कुल 1290 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें