फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में चार ट्रेनों के ठहराव का बदलेगा समय

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रूट पर संचालित चार ट्रेनों (अप लाइन) के अलीगढ़ में ठहराव के समय में परिवर्तन किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि एक जून से दिल्ली से चलने वाली कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल का अलीगढ़ जंक्शन पर तीन मिनट का ठहराव होगा।
विज्ञापन

वर्तमान में इस ट्रेन का रात 01:25 बजे आगमन और 1:30 बजे प्रस्थान है। अब इसका प्रस्थान समय 01:27 बजे होगा। आनंद विहार टर्मिनल से बलिया जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन शाम को 17:30 बजे आती थी और रवाना 17:35 बजे होती थी। नए समय के अनुसार 17:20 बजे आगमन और 17:25 बजे प्रस्थान होगा। दिल्ली से अलीपुर द्वार जाने वाली ट्रेन 17:30 बजे आगमन व प्रस्थान 17:35 बजे होता है। लेकिन एक जून से यह 17:32 पर रवाना होगी। जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल का समय 21:50 बजे है, रवानगी 21:53 बजे हैं। रवानगी का नया समय 21:51 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें