फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अभी तक सिर्फ 15.50 लाख मतदाताओं का विवरण हुआ अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एसआईआर के काम में धीमी गति के चलते राजनीतिक दलों ने इसकी अंतिम समय सीमा चार दिसंबर को आगे बढ़ाने की मांग की है। दलों का कहना है कि 27 लाख मतदाताओं में से अभी तक केवल 15.50 लाख मतदाताओं का विवरण ही एप में लोड हो पाया है।
विज्ञापन




पुनरीक्षण कार्य में देरी का मुख्य कारण शहर और कोल विधानसभा क्षेत्रों में सन 2003 की मतदाता सूची का देर से उपलब्ध होना बताया जा रहा है। पूर्व मेयर मो. फुरकान ने इस संबंध में जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा है। उन्होंने कहा है कि सूची देरी से मिलने के कारण पुनरीक्षण का काम प्रभावित हुआ, इसलिए समय सीमा को 10 दिन तक बढ़ाया जाना चाहिए।



कांग्रेस नेता आगा यूनुस ने आरोप लगाया कि कई बीएलओ ने फॉर्म तक पूरे नहीं बांटे हैं। आगा यूनुस ने मांग की है कि पुनरीक्षण की समय सीमा को सीधे छह महीने तक बढ़ाया जाए।
विज्ञापन



समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद ने बताया कि कोल और शहर विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची देर से मिली है। उन्होंने सुझाव दिया कि इन क्षेत्रों में पुनरीक्षण की अंतिम तिथि चार दिसंबर की जगह बढ़ाकर 20 दिसंबर तक की जानी चाहिए, ताकि सभी पात्र मतदाताओं का विवरण ठीक से दर्ज किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें