फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भरभराकर गिरा खपरैल से बना घर, गृहस्वामी घायल

विज्ञापन
भरभराकर गिरा खपरैल से बना घर।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
गोधा-अतरौली रोड स्थित गांव मैंमड़ी-ढैंकुरा के मध्य खपरैल से बना घर बुधवार की सुबह भरभराकर धराशायी होने पर लोगों में चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुन लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

गांव निवासी इंद्रपाल पुत्र बाबूलाल बताया कि उसने अपने खेताें पर खपरैल डालकर मकान बना लिया है। परिवार के लोग यहीं पर रहते हैं। घर में लोग सो रहे थे तभी बुधवार की सुबह करीब 7:30 बजे मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। खपरैल का पत्थर उसके पैर व सीने पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिवार के पांच अन्य लोेगों को किसी तरह मलबे से बाहर निकाला गया। घर में बकरियां भी बंधी हुई थीं। पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से आर्थिक मदद देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें