फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: थमपर्स ने आदित्य स्टार्स को छह विकेट से हराया

विज्ञापन
विजेता थमपर्स टीम के खिलाड़ी। - फोटो : SAMVAD
विज्ञापन
धर्म समाज महाविद्यालय के मैदान पर रविवार को वार्ष्णेय युवा संगठन कप सीजन-6 क्रिकेट टूर्नामेंट का सातवां मैच खेला गया। इसमें थमपर्स ने छह विकेट से आदित्य स्टार्स को शिकस्त दी।
विज्ञापन



पहले बल्लेबाजी करते हुए आदित्य स्टार्स की टीम ने 14 ओवर में दो विकेट पर 124 रन बनाए। मोहित स्क्रैप ने 62, दीनू ने 26 रन बनाए। थमपर्स के विभोर और सोहित ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए थमपर्स की टीम ने 11.2 ओवर में चार विकेट पर 128 रन बनाकर जीत दर्ज की। विभोर ने 45 गेंदों में 10 चौके आठ छक्के की मदद से 95 रन बनाए। विभोर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर मोहित मनीष नीलगिरी, कमल बाबा, अभिषेक जॉर्डन, यतेंद्र, प्रमोद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें