नगर पंचायत कार्यालय पर बोर्ड बैठक में मौजूद अध्यक्ष अनीता शर्मा, अधिशासी अधिकारी निषाद मधुरमय,
- फोटो : samvad
नगर पंचायत कार्यालय में बृहस्पतिवार को बोर्ड की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की गई। तय किया गया कि अतिक्रमण, नाली आदि में कूड़ा-करकट डालने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया।
अधिशासी अधिकारी निषाद मधुरमय व अध्यक्ष अनीता शर्मा के समक्ष सभी सदस्यों ने विकास कार्यों का लेखा-जेखा प्रस्तुत किया। सभी सदस्य अपने वार्डों में कराए गए विकास कार्यों से संतुष्ट नजर आए। आंगनबाड़ी केंद्र, पार्क, दुकान, रास्ते, नाली आदि कार्य के बारे में चर्चा की।
अपराध, दंड एवं शमन उपविधि पर चर्चा करते हुए रास्तों पर अतिक्रमण, नाली आदि में कूड़ा करकट डालने व अन्य नियम तथा जुर्माना का अधिकार अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को दिए जाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया गया। कहा गया कि नाली में कूड़ा डालने पर जुर्माना लगाया जाएगा। भवन मानचित्र हेतु तैयार की गई उपविधि के प्रकाशन के बाद कोई आपत्ति न आने की स्थिति में अंतिम प्रकाशन कराए जाने का प्रस्ताव भी पास किया गया। अधूरे पड़े कार्यों की जानकारी चेयरमैन प्रतिनिधि राजबाबू शर्मा ने सभासदों से की। इस मौके पर लेखाकार ऋषभ राठौर, सभासद श्रीनिवास सूर्यवंशी, सोनू तालान, अमरपाल कौशिक, बलवीर सिंह, अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे।