12वीं की परीक्षा देने गए तीन छात्राओं को अज्ञात युवकों ने बुधवार को पीट दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गांव नगला दरबर निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को उनका पुत्र रोहित अपने दो साथी सुमित व रिहान के साथ तलेसरा के एक कॉलेज में परीक्षा देने गया था। समय से पहले पहुंचने तीनों केंद्र के नजदीक मंदिर के पास पढ़ने लगे। आरोप है कि इस बीच करीब चार अज्ञात युवक वहां पहुंचे। उन्होंने तीनों पर लड़कियों से अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया और पीटा। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस ने तानों छात्रों का डॉक्टरी परीक्षण कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली। बृहस्पतिवार की शाम को तीनों के परिजनों ने कोई भी कार्रवाई न करने के संबंध में पत्र पुलिस को दिया है। सीओ इगलास महेश कुमार ने बताया कि तीन छात्रों के साथ कुछ अज्ञात युवकों ने मारपीट की। आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई है, रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।