फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतरौली में सांड़ ने किसान को पेट फाड़ कर मार डाला

Thu, 07 Jun 2018 01:15 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
अतरौली में सांड़ ने किसान को पेट फाड़ कर मार डाला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आवारा पशुओं ने किसानों का जीना दूभर कर रखा है। नगर के पाली मार्ग स्थित खेत में मंगलवार रात फसल की रखवाली कर रहे बुजुर्ग किसान के पेट में अपनी सींगें घुसेड़ कर एक साड़ ने पटक-पटक कर मार डाला। बुधवार सुबह जब किसान का बेटा खेत पर पहुंचा तो पिता की हालत देख चीख पड़ा। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन


नगर के  मोहल्ला सराय देवीदास निवासी भगवान दास सैनी (65) पुत्र बाबूलाल का खेत नगर के  बाहर पाली मार्ग पर है। उन्होंने इसमें मक्का की फसल बो रखी है। आवारा जानवर फसल में नुकसान कर जाते थे इसलिए वे उसकी रखवाली के  लिए रोज रात खेत पर सोते थे। मंगलवार रात सोते समय आवारा सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया। सांड़ ने चारपाई पर सो रहे भगवानदास को पटक  पटक कर मार डाला। सांड़ की सींगों के वार से उनका पेट फट गया। सुबह उनका बेटा हरिया खेत पर चाय देने गया तो देखा खून से लथपथ भगवानदास का शव पड़ा हुआ है। इससे उसकी चीख निकल गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और मौके  पर लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने भगवानदास के  शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। उनके  तीन बेटों में हरिया चाट का ठेला लगाता है जबकि जयनारायण व सुंदरलाल खेती में उनका हाथ बंटाते थे।

गोशाला खुलवाने का वादा नहीं हुआ पूरा 
अतरौली। भगवानदास की मौत की सूचना पर परिजनों को ढांढस बंधाने सपा नगर अध्यक्ष डॉ. कबीर खान, कांग्रेस नेता विक्की राजपूत आदि पहुंचे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आवारा गोवंशों का आतंक  है। किसानों की फसलों को ये आवारा पशु बर्बाद कर रहे हैं। किसानों पर हमले हो रहे हैं। प्रशासन आवारा जानवरों को पकड़वाकर किसानों को राहत दे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गोशाला खुलवाने का वादा किया था जो झूठा निकला। किसान बेहद परेशान हैं। चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें