बुखार के बढ़ते प्रकोप के बीच बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बृहस्पतिवार को काफी मरीज पहुंचे। इनमें से कुछ को तो परामर्श और दवाएं देकर वापस भेज दिया गया, जबकि कुछ को भर्ती कर लिया गया।
हाथरस जिले में सर्दी व बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी व इमरजेंसी में लगातार बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। बुधवार देर रात वायरल की चपेट में आई एक और बच्ची की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
चंदपा के गांव कपूरा निवासी संदीप ने बताया कि उनकी तीन साल की बेटी अनन्या पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। गांव में ही उसका उपचार चल रहा था। बुधवार की रात को उसकी तबीयत अधिक खराब हो गई। रात लगभग साढ़े 12 बजे परिजन अनन्या को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की जानकारी पर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार के अन्य लोग भी अस्पताल पहुंच गए। बिना किसी कार्यवाही के शव को घर ले गए।
इधर, बुखार के बढ़ते प्रकोप के बीच बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बृहस्पतिवार को काफी मरीज पहुंचे। इनमें से कुछ को तो परामर्श और दवाएं देकर वापस भेज दिया गया, जबकि कुछ को भर्ती कर लिया गया।