बरेली से अलीगढ़ आ रही खाली मालगाड़ी को रेलवे स्टेशन से सीडी साइडिंग लाइन पर जाना था। शंटिंग स्टाफ मालगाड़ी को सीडी साइडिंग पर ले जा रहा था। इसी दौरान सुबह मालगाड़ी के ब्रेक कोच से 10, 13 व 14 नंबर वैगन तेज आवाज के साथ पटरी से नीचे उतर गए।
अलीगढ़-बरेली रेलवे लाइन पर 13 जनवरी की सुबह 09.35 बजे हरदुआगंज रेलवे स्टेशन व यार्ड के बीच शंटिंग के दौरान मालगाड़ी के तीन वैगन पटरी से उतर गए। इससे नौ घंटे तक अलीगढ़-बरेली ट्रैक बाधित रहा। अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन भी सुबह 11 से 12:30 बजे तक अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी रही। तीनों वैगन को पटरी पर लाने के बाद देर शाम मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
बरेली से अलीगढ़ आ रही खाली मालगाड़ी को रेलवे स्टेशन से सीडी साइडिंग लाइन पर जाना था। शंटिंग स्टाफ मालगाड़ी को सीडी साइडिंग पर ले जा रहा था। इसी दौरान सुबह मालगाड़ी के ब्रेक कोच से 10, 13 व 14 नंबर वैगन तेज आवाज के साथ पटरी से नीचे उतर गए। हादसे की खबर पर रेलवे अफसर माैके पर पहुंच गए। उन्होंने 11:40 बजे तक मालगाड़ी को ट्रैक से हटवाया। उसके बाद उतरे वैगन को ट्रैक पर लाने के लिए टूंडला से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (दुर्घटना राहत यान) बुलाई। क्रेन से तीनों वैगन को एक-एक कर पटरी पर चढ़ाया गया। उसके बाद स्टाफ ने क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत की। नौ घंटे बाद ट्रैक पूरी तरह से सुचारु हो सका।
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि हादसा शंटिंग के दौरान हुआ था। हादसे के बाद सात सदस्यीय गठित टीम ने एक ज्वाइंट नोट तैयार कर लिया है। इसके आधार पर तय किया जा रहा है कि हादसे में किसकी लापरवाही रही है, ताकि संबंधित पर कार्रवाई की जा सके।