छर्रा थाने में वाहनों की नीलामी होते हुए
- फोटो : संवाद
थाने में खड़े वाहनों की नीलामी की गई। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी 42 वाहनों के लिए नीलामी कराई। अंतत: 4.75 लाख में बोली छूटी।
थाना कोतवाली छर्रा में 13 जनवरी को नायब तहसीलदार मयंक गोयल, सीओ छर्रा महेश कुमार एवं कोतवाली निरीक्षक राजेश कुमार की देखरेख में वाहनों की नीलामी की गई। 42 वाहनों के लिए 105 लोगों ने आवेदन के साथ सिक्योरिटी फीस पचास हजार रुपये जमा किए थे। एक ट्रैक्टर, एक मैक्स वाहन के साथ 40 मोटर साइकिल की बोली 2.25 लाख रुपये से प्रारंभ हुई। सलीम निवासी हापुड़ ने सबसे अधिक 4.75 लाख रुपये की बोली लगाई।