इगलास पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ा है। उनसे हुई पूछताछ में पिछले दिनों कस्बे के कृष्णा नगर कॉलोनी, मंडी रोड, श्रीजी कॉलोनी और मोहन नगर में हुई चोरियों का खुलासा हो गया। पकड़े गए चोरों में एक आगरा, दूसरा अलीगढ़ शहर और तीसरा इगलास का निवासी है। इनके पास से दस हजार रुपये, मंगलसूत्र और दो पाजेब बरामद हुए हैं।
कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि 24 जून को सुबह सूचना मिली कि कस्बे में बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाला गैंग मथुरा रोड पर करबन नदी के समीप मौजूद है। इस पर कस्बा प्रभारी दानवीर सिंह, प्रशिक्षु एसआई अर्जुन सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। वहां से तीन चोर प्रभु उर्फ टंगा निवासी रुनकता थाना सिकंदरा, आगरा, करन कुमार गोला निवासी मसानी थाना देहली गेट अलीगढ़ शहर और अजय पुत्र चोखेलाल निवासी लालपुर कॉलोनी इगलास को पकड़ा गया।
थाने में हुई पूछताछ में तीनों चोरों ने पिछले दिनों कस्बे के कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी महारानी देवी, मंडी रोड निवासी राजयादा, श्रीजी कॉलोनी निवासी विकास कुमार और मोहन नगर निवासी प्रवीण कुमार पुत्र घमंडी सिंह के घरों पर ताले तोड़कर चोरी करने की घटना स्वीकार की। न्यायालय के आदेश पर तीनों चोरों को 14 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।
पकड़े गए चोरों पर दर्ज मुकदमे
- प्रभु उर्फ टंगा : चोरी, डकैती के विभिन्न थानों में सात मुकदमे।
- अजय कुमार : चार मुकदमे विचाराधीन हैं।
- करन कुमार : पांच मुकदमे दर्ज हैं।