फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्वीमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, मां ने लगाया बेटे की हत्या का आरोप

Tue, 25 Jun 2024 05:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

स्वीमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत हो गई। मृतक की मां ने हत्या का आरोप लगाया है। मां का कहना है कि स्वीमिंग पूल में इतना पानी नहीं होता कि उनका बेटा उसमें डूब जाता।
विज्ञापन
मृतक रवि - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

24 जून की दोपहर करीब दो बजे गांव रतनपुर स्थित एक स्वीमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की मां ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


गांव गौमत निवासी कमलेश देवी पत्नी शिशुपाल के अनुसार 24 जून की दोपहर दो बजे उन्हें सूचना मिली कि 20 वर्षीय पुत्र रवि की रतनपुर गांव के स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई है। इस पर वह परिवार वालों के साथ मौके पर पहुंचीं। आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या की गई है। स्वीमिंग पूल में इतना पानी नहीं होता कि उनका बेटा उसमें डूब जाता। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रवि की मौत से उसकी मां सहित दोनों बहनों का रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें