फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू: छात्र को रॉड से पीटने पर तीन छात्र निलंबित, पानी का जग मांगने पर पिटाई से जबड़े में लगी थी चोट

Tue, 08 Sep 2026 04:38 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पानी का जग मांगने को लेकर नसीम और शम्स तबरेज से विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ने इब्राहिम के साथ हाथापाई शुरू कर दी। मामला और बढ़ा, लोहे की रॉड से सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू के आरएम हॉल परिसर में शनिवार रात पानी का जग मांगने को लेकर छात्रों के बीच विवाद और एक छात्र पर लोहे की रॉड से हमला करने के आरोप में विवि प्रशासन ने सोमवार देर रात छात्र शम्स तबरेज, मोहम्मद नसीम, अमजद अली को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


आरएम हॉल में रह रहे बीई तृतीय वर्ष के छात्र नजीबाबाद, बिजनौर निवासी मोहम्मद हारिस फहीम की तहरीर के मुताबिक शनिवार रात करीब 9:45 बजे वह मोहम्मद इब्राहिम और अन्य साथियों के साथ खाना खा रहा था। इसी दौरान पानी का जग मांगने को लेकर नसीम और शम्स तबरेज से विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ने इब्राहिम के साथ हाथापाई शुरू कर दी।

आरोप है कि वह और उसके साथी विवाद शांत कराने और इब्राहिम को बचाने पहुंचे, मगर शम्स तबरेज, नसीम, अमजद अली उर्फ अमजद सीवान और दो अज्ञात छात्रों ने उस पर हमला कर दिया। लोहे की रॉड से सिर पर वार कर दिया। बचाव के लिए हाथ आगे किया तो रॉड उसके जबड़े पर जा लगी और फ्रैक्चर हो गया। हारिस की तहरीर पर थाना सिविल लाइंस में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 
विज्ञापन


प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने बताया कि कुलपति के निर्देश पर डिप्लोमा इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के छात्र शम्स तबरेज, प्रथम वर्ष के छात्र मोहम्मद नसीम, बीएएलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र अमजद अली को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें