फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: लखनऊ से चोरी खच्चर गोंडा में मिले, चोरी में पकड़े गए नगला मानसुजान के प्रशासक

Tue, 08 Sep 2026 04:17 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोपी बच्चन सिंह ने बताया कि वह पिकअप से भाड़ा लेकर लखनऊ गया था। गोलू ने फोन कर कहा कि लखनऊ से मेरे कुछ जानवर गांव ले चलो। हामी भरने पर गोलू और उसके दोस्त ने रेलवे क्रॉसिंग के पास से आठ खच्चर पिकअप में लदवा दिए, जिन्हें लेकर वह गांव आ गए।
विज्ञापन
बरामद खच्चरों के साथ पशु स्वामी, पकड़ा गया आरोपी बच्चन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र से 23 अगस्त को आठ खच्चरों की चोरी के मामले में लखनऊ पुलिस ने नगला मानसुजान के प्रशासक को पकड़ा है। चुराए गए खच्चर और चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी बरामद करने के साथ प्रशासक बच्चन सिंह को पुलिस टीम अपने साथ लखनऊ ले गई है।

विज्ञापन


गोंडा थाना प्रभारी मोनू कुमार आर्य ने बताया कि लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के निवासी रकमनाथ ने 23 अगस्त की रात उतरतियां रेलवे क्रॉसिंग से अपने आठ खच्चर चोरी होने की रिपोर्ट पीजीआई थाने में दर्ज कराई थी। उपनिरीक्षक राम प्रवेश साहनी ने जांच शुरू की तो पिकअप वाहन के जरिये खच्चर चोरी करने किए जाने का पता चला।

मामले की जांच करते हुए लखनऊ की पुलिस टीम पांच सितंबर की शाम गोंडा थाने आई। थाना पुलिस के सहयोग से ग्राम पंचायत नगला मानसुजान के प्रशासक बच्चन सिंह को पकड़ने के साथ उनके पिकअप वाहन को कब्जे में लिया गया। साथ ही प्रशासक की निशानदेही पर गोशाला परिसर में बंधे चोरी के सभी आठ खच्चर बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में आरोपी बच्चन सिंह ने बताया कि वह पिकअप से भाड़ा लेकर लखनऊ गया था। उसी दिन गांव निवासी गोलू ने फोन कर कहा कि लखनऊ से मेरे कुछ जानवर गांव ले चलो। हामी भरने पर गोलू और उसके दोस्त ने रेलवे क्रॉसिंग के पास से आठ खच्चर पिकअप में लदवा दिए, जिन्हें लेकर वह गांव आ गए। इसके बाद गोलू और उसके दोस्त ने कहा कि तुम्हारे पास पर्याप्त जगह है तुम इन खच्चरों को अपने पास रख लो, हम लोग जल्दी ग्राहक खोजकर उन्हें बेच देंगे और पैसे आपस में बांट लेंगे। गोंडा थाना प्रभारी के अनुसार उक्त दोनों आरोपियों की भी तलाश में पुलिस की टीम लगाई गई है। जल्द ही दोनों को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें