फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : सवा तीन महीने से तीन छात्र नेताओं को 16 मुकदमों की वापसी का इंतजार

विज्ञापन
सौरभ चौधरी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
स्व. राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर चलाए गए आंदोलनों के दौरान दर्ज मुकदमों की वापसी का इंतजार लंबा होता जा रहा है। 14 सितंबर 2019 को जब सीएम योगी ने इगलास विधानसभा के उपचुनाव की जनसभा में राजा महेंद्र प्रताप विवि की स्थापना का एलान किया था तो इन छात्र नेताओं को उम्मीद बंध गई थी कि उनके मुकदमे अब जल्द वापस हो जाएंगे। इसके बाद छात्र नेताओं ने दिन रात एक कर पैरवी की। सांसद से विधायकों तक के चक्कर काटे।
विज्ञापन

बीती छह दिसंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मिले, लेकिन अभी तक उनको मुकदमों से मुक्ति नहीं मिली है। हां, इतनी राहत जरूर मिली है कि स्थानीय जिला प्रशासन ने अर्जुन सिंह भोलू पर दर्ज 16 मुकदमे वापस लेने की की संस्तुति कर दी गई है। अब इस पर शासन की मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया होगी। इस संबंध में एसएसपी कार्यालय से 31 जनवरी को एक रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई थी, जिस पर अभियोजन कार्यालय से राय ली गई थी। राय मिलने के बाद जिलाधिकारी शासन को मुकदमे वापस लेने की रिपोर्ट भेज दी है।
यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर हुए आंदोलनों में दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे वापस होने चाहिए। डीएम और एसएसपी कार्यालय ने अपनी रिपोर्ट दी है, अब शासन से हरी झंडी मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

- अर्जुन सिंह भोलू, छात्र नेता।
फर्जी मुकदमे हटाने के लिए मुख्यमंत्री योगी तक से हम मांग कर चुके हैं। जिला प्रशासन ने छात्र हितकारी कदम उठाया है। अब हमें शासन की कार्यवाही का इंतजार है।
विज्ञापन

- सौरभ चौधरी, छात्रनेता।
हमें जिला प्रशासन की ओर से मुकदमों की वापसी की पहल से कुछ राहत मिली है लेकिन अभी शासन स्तर से मंजूरी का इंतजार है।
- अमित गोस्वामी, छात्र नेता।

अमित गोस्वामी।- फोटो : CITY OFFICE

अर्जुन सिंह भोलू।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें