फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन हत्याकांड : भाजपा नेताओं में खिचीं तलवारें

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता दिनेश वकील के भतीजे सचिन की हत्या के बाद जट्टारी क्षेत्र में भाजपा वर्सेज भाजपा का माहौल बना हुआ है। एक तरफ जहां जिला पंचायत सदस्य अपने भतीजे की हत्या में नामजद पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता मनवीर सिंह को जेल भिजवाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर हत्या के आरोपों में फंसे मनवीर सिंह अपने सरपरस्तों के दम पर बचने में लगे हैं। इलाके में चर्चा-ए-आम है कि यह सब पंचायत चुनाव से पहले वर्चस्व की जंग का हिस्सा है।
विज्ञापन

इसे लेकर खुद दिनेश वकील ने मनवीर सिंह पर यह आरोप लगाया है कि मई माह में मनवीर ने अपने राजनीतिक रसूख के दम पर छजूपुर मान सिंह पर हुए हमले के मुकदमे में उनके भतीजे को फंसाने की कोशिश की। मगर मान सिंह के मुकदमे में पुलिस नाम शामिल नहीं कर सकी तो उसी शाम इसी मुकदमे के आरोपियों की जट्टारी चौकी प्रभारी ने मुठभेड़ दिखाई, जिसमें सचिन को फरार आरोपी दिखा दिया गया। यह सब मनवीर सिंह के राजनीतिक प्रयास से हुआ। हालांकि बाद में मान सिंह ने यह शपथ पत्र दिया कि सचिन का उनकी घटना से कोई लेना देना नहीं। इस मामले में सफल न होने पर अब सीधे हत्या करा दी। दिनेश वकील बताते हैं कि यह सब वह भाजपा के ही एक बड़े माननीय की सरपरस्ती में कर पा रहे हैं। अब वही उसे बचाने में लगे हैं। इस मामले में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष को विस्तार से अवगत करा दिया गया है।
इधर, क्षेत्र में चर्चा है कि भाजपा के सेक्टर संयोजक की जिम्मेदारी संभाल रहे मनवीर सिंह ने पिछला जिला पंचायत चुनाव लड़ना चाहा था। मगर उनका पर्चा खारिज हुआ था, जिसमें वह दिनेश पक्ष की भूमिका अहम मानते हैं। इस बार भी वह तैयारी कर रहे हैं। अपना सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी वह दिनेश व उनके भतीजों को ही मानते हैं। इसी प्लानिंग के तहत वर्चस्व में यह सब घटित हो रहा है।
विज्ञापन

-पिसावा की घटना में उन्होंने पुलिस अधिकारियों से वार्ता की है। खुद एसएसपी इस मामले में जांच करा रहे हैं। किसी को बचाने या फंसाने का काम नहीं होगा। जो सच्चाई है, वही सामने आएगी। दूध का दूध पानी का पानी कराया जाएगा।
विज्ञापन

-सतीश गौतम सांसद भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें