फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सब्जी मंडी में तीन दुकानों के ताले टूटे, हजारों की चोरी

विज्ञापन
तीन दुकानों से ताला तोड़कर हजारों रुपये चोरी - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बे में पुलिस चौकी के पास सब्जी मंडी में चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर हजारों रुपये और सामान चोरी कर लिया। इससे व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन

चोरों ने अकील खां, गोपी और अंसार खां की दुकानों के ताले तोड़कर अंदर रखी सिगरेट और गल्ले में रखी करीब दो हजार से अधिक की नकदी पार कर दी। घटना की सूचना मिलने पर सभासद सोहिल राइन के साथ सब्जी विक्रेता मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। सभासद ने बताया कि रात करीब एक बजे पुलिस ने मंडी क्षेत्र में गश्त भी की थी, इसके बावजूद चोरी की वारदात हो गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। कोतवाली प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि संभव है कि नशे में घूमने वाले युवकों द्वारा यह हरकत की हो, फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें