फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा-गभाना में बुखार से तीन लोगों की मौत

Tue, 29 Sep 2015 01:45 AM IST
गोंडा/गभाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा-गभाना में बुखार से तीन लोगों की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/गभाना। बुखार ने सोमवार को तीन और लोगों को निगल लिया। गोंडा के गांव तारापुर में एक छात्रा समेत दो लोगाें की मौत हो गई वहीं गभाना के गांव पनिहावर के एक युवक ने भी दम तोड़ दिया।
ग्राम तारापुर निवासी जगवीर सिंह ने बताया कि तीन बहनों में सबसे बडी पुत्री रितु (9)  कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा 5 की छात्रा थी। तकरीबन 12 दिन पहले रितु को बुखार आया तो कस्बे में निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। आराम न मिलने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां भी रितु को कोई फायदा नहीं मिला, और रविवार को उसकी मौत हो गई। छात्रा के आकस्मिक मौत पर स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया गया। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने शोक जताया। इधर गांव सोनू (22) पुत्र घंटल बाल्मीकि दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पिता ने बताया कि 8 दिन पहले सोनू को बुखार आ गया था। फायदा न मिलने पर परिजन उसे दिल्ली से अलीगढ़ स्थित निजी नर्सिंग होम ले आए, जहां शनिवार रात उसकी मौत हो गई। गांव में बुखार से एक साथ दो लोगों की मौत से ग्रामीण चिंतित हैं। उधर गभाना के गांव पनिहावर निवासी बिहारी (25) पुत्र सुखराम कई दिन से बीमार था। परिजनों ने गांव में ही उसका इलाज कराया। सोमवार को उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें