हादसे के बाद सीएचसी में उपचार कराता घायल। संवाद
- फोटो : Samvad
मंगलवार को अलग-अलग हुए तीन सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव कनकपुरा निवासी सौरज सिंह मंगलवार की दोपहर मोपेड से अकराबाद से गांव लौट रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे जीटी रोड पर गांव नगला बक्शी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गए। वहीं गांव दीपपुरा गोवरा निवासी डेविड अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे गोपी-विजयगढ़ रोड पर गांव किशनगढ़ी के पास उनकी बाइक किसी पशु से टकराकर सड़क पर गिर गई। इससे वह घायल हो गए।
इसके अलावा जिला बदायूं के थाना बिनावर के गांव पुथिर निवासी छोटेलाल अपने साथी रिंकू शर्मा के साथ स्कूटी से गोंडा में रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने जा रहे थे। शाम करीब चार बजे जीटी रोड पर सिहौर रजबहा पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों लोग घायल हो गए।