गांव किड़ारा निवासी विजय दोपहर पत्नी, विवाहिता बेटी , रिश्तेदार और बच्चों समेत बरौठा (अपर गंग नहर) पर पिकनिक मनाने गया था। विजय ने शराब पी, वीडियो बनाकर अपलोड किया। इसके बाद तीनों नहर में नहाने लगे और अचानक डूब गए।
हरदुआगंज क्षेत्र की बरौठा नहर पर 1 जून दोपहर पत्नी और बच्चों के साथ पिकनिक मनाने आया युवक बेटी और रिश्तेदार के साथ नहर में डूब गया। दो लोगों को बचा लिया गया, जबकि युवक का पता नहीं चल सका है। पुलिस देर शाम तक गोताखोरों की मदद से उसे तलाशने में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
हरदुआगंज के ताला नगरी क्षेत्र के गांव किड़ारा निवासी विजय (40) रविवार दोपहर पत्नी, विवाहिता बेटी सोनम उर्फ सोनू (18), रिश्तेदार रिंकू (30) और बच्चों समेत बरोठा गांव स्थित बरौठा (अपर गंग नहर) पर पिकनिक मनाने गया था। पुलिस के अनुसार विजय शराब का आदि था। वहां विजय ने शराब पी, वीडियो बनाकर अपलोड किया।
इसके बाद विजय, सोनू और रिंकू नहर में नहाने लगे और अचानक डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद कुछ युवकों ने नहर में कूदकर सोनू व रिंकू को बचा लिया। विजय का कोई पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि नहर में दोपहर युवती समेत तीन लोग डूबे थे, दो लोगों को बचा लिया लेकिन तीसरा व्यक्ति जिसका नाम विजय है, अभी लापता है, उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
गोताखोरों ने शाम तक किया तलाश
सूचना पाकर पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम गोताखोर के साथ मौके पर पहुंच गई। देर शाम तक विजय का पता नहीं चल सका था। दोनों लोगों को बचाने वाले युवक कालू ठाकुर बरौठा, देवेंद्र और कन्हैया तालनगरी के रहने वाले हैं।