अस्पताल में उपचार कराता हुआ धायल हुआ युवक।
- फोटो : samvad
कस्बा पिलखना में अकराबाद रोड पर बुधवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइकें क्षतिग्रस्त होने के साथ युवती सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया।
जनपद एटा के थाना जलेसर के गांव इंदरगढ़ निवासी सपना पुत्री रघुराज सिंह ने बताया कि बुधवार को वह अपने भाई प्रेम कुमार के साथ गांव से बाइक द्वारा अलीगढ़ जा रहे थे। वहीं, गांव इरखिनी निवासी रोहित पुत्र भूरे सिंह ने बताया कि वह सिकंदरपुर से बाइक द्वारा घर लौट रहा था। इसी बीच पिलखना रजबहा पुल के पास बाइकें आपस में टकरा गईं, जिससे दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। घायल बहन-भाई को सीएचसी से गंभीर हालत में डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।