फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही बाइक पर सवार चार लोगों को ट्रक ने मारी टक्कर, दो महिलाओं समेत तीन की मौत

Thu, 12 Dec 2019 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
मृतक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

थाना दादों के नगला पापई गांव के पास मंगलवार की देर रात करीब एक बजे ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर तीन महिलाओं समेत चार लोग सवार थे। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें बाइक चालक और दो महिलाएं शामिल हैं। एक युवती घायल हो गई, जिसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतकों में घायल युवती की मां भी शामिल है। यह सभी एक शादी समारोह में पूड़िया बेलने के बाद देर रात घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थाना दादों के गांव आलमपुर फतेहपुर निवासी शीला देवी (50 वर्ष) पत्नी स्व. मुन्नालाल अपनी बेटी सुजाता व गांव की ही कमलेश देवी (40 वर्ष) पत्नी धर्मपाल सिंह के साथ थाना पाली के गांव धुर्रा टोडरपुर निवासी हलवाई सत्य प्रकाश (40 वर्ष) पुत्र महावीर सिंह के साथ मंगलवार की सुबह हरदोई गांव में शादी समारोह में पूड़ी बेलने गई थीं।

मंगलवार की देर रात शादी कार्यक्रम में खानपान समाप्त होने के बाद हलवाई सत्य प्रकाश अपनी बाइक में शीला देवी, सुजाता और कमलेश को छोड़ने उनके गांव आलमपुर जा रहे थे। गांव नगला पापई के पास पीछे से ट्रक की टक्कर से सत्यप्रकाश, शीला देवी और कमलेश की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सुजाता को छर्रा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, वहां से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। तीनों के शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। ट्रक को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें