फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए तीन लोग गिरफ्तार, अभियुक्तों में आगरा का एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल

Sat, 09 Jan 2021 08:10 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
गांजे के साथ गिरफ्तार तीन तस्कर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सादाबाद थाना पुलिस द्वारा गांजा की तस्करी करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से कीमत करीब एक लाख 65 हजार रुपये कीमत का 11 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए इन तीन अभियुक्तों को नया बाग तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह गांजा को जनपद मथुरा से लेकर हाथरस में आपूर्ति करने जा रहे थे। तीनों अभियुक्तों से गहन पूछताछ की जा रही है। अभियुक्त रंजीत पुत्र तिलक सिंह पूर्व में भी गांजा तस्करी और चोरी आदि मुकदमों में जेल जा चुका है। वह आगरा जिले का हिस्ट्रीशीटर भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये किए गए हैं गिरफ्तार 
1- बीरबल पुत्र चांद खां मूलनिवासी गीगला थाना सादाबाद हाथरस वर्तमान पता नदरई कोतवाली कासगंज जनपद कासगंज।
2- रंजीत पुत्र तिलक सिंह निवासी नगला गिरधारी थाना बरहन जनपद आगरा।
3-उदयवीर जाट पुत्र गीतम सिंह निवासी नगला उदय सिंह की मढै़या थाना बल्देव जनपद मथुरा।

गिरफ्तार करने वाली टीम में ये रहे शामिल
उपनिरीक्षक रामपाल सिंह, उपनिरीक्षक मुन्नालाल, कांस्टेबल अंशू यादव, कांस्टेबल पंकज कुमार, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल गौरव कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें