आपस में भिड़े बीएसपी नेता और वकील
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस गेट कोतवाली में थाना समाधान दिवस के दौरान बसपा नेता और एक वकील आपस में भिड़ गए। बसपा नेता बंटी भैया और वकील दिनेश देशमुख के बीच गाली-गलौज के साथ हाथापाई हो गई। जमीन के विवाद को लेकर दोनों थाने आए थे l किसी बात को लेकर कहासुनी के बीच दोनों आपस में भिड़ गए। इस दौरान कुर्सियां भी फेंकी जाने लगींl पुलिस ने हंगामे को शांत कियाl इस दौरान काफी संख्या में अधिवक्ता भी पहुंच गएl एक पक्ष की ओर से इस मामले में तहरीर दी गई है l