फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचल खाद्य प्रयोगशाला में 46 में से तीन नमूने फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सचल खाद्य प्रयोगशाला वाहन के माध्यम से सोमवार को गभाना तहसील में एफडीए की टीम ने जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान 46 खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच हुई, जिसमें से तीन के सैंपल फेल पाए गए।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि एसडीएम गभाना प्रवीण कुमार यादव एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान सहित नायब तहसीलदार संदीप चौधरी के नेतृत्व में गभाना तहसील में स्थित ग्राम डेटा खुर्द स्थित खाद्य कारोबारी सुधीर पुत्र शीशपाल की डेरी से खोया, घी, मिश्रित दूध एवं मिल्क पाउडर का एक-एक नमूना लिया गया।
इसके अलावा, गभाना तहसील के अंतर्गत गभाना, चंडौस एवं पिसावा कस्बे में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवत सिंह के नेतृत्व में सचल खाद्य प्रयोगशाला कार्यक्रम के अंतर्गत खाद्य पदार्थों की जांच की गई एवं जन जागरूकता कार्यक्रम के द्वारा लोगों जागरूक किया गया। इस निशुल्क जांच अभियान में 46 नमूने विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे दूध, मसाले, दाल, मिठाइयां व अन्य सामग्रियों के लिए गए।
विज्ञापन

3 नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। शहर मे खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमवीर सिंह द्वारा सिविल लाइंस क्षेत्र में दूध विक्रेता मुकेश पुत्र गिर प्रसाद एवं वीरपाल सिंह पुत्र गोवर्धन के प्रतिष्ठान से एक-एक नमूना दूध का जांच के लिए संग्रहित किया गया। इन सभी नमूनों को लखनऊ स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें