अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में तीन नए विभाग वजूद में आएंगे। यूजीसी ने एग्रोनॉमी, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग और स्वाइल एंड एग्रीकल्चर केमेस्ट्री विभाग में 10 प्रोफेसरों के पदों पर नियुक्ति की स्वीकृति को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान संकाय में एग्रोनॉमी विभाग में यूजीसी ने एक एसोसिएट प्रोफेसर, छह असिस्टेंट प्रोफेसर की स्वीकृति के आदेश दिए हैं। जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग विभाग में एक एसोसिएट प्रोफेसर, दो असिस्टेंट प्रोफेसर और स्वाइल एंड एग्रीकल्चर केमेस्ट्री विभाग में एक एसोसिएट प्रोफेसर, दो असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के आदेश दिए हैं।
इस संबंध में कृषि अर्थशास्त्र और व्यवसाय प्रबंधन विभाग के प्रोफेसर सगीर अहमद अंसारी ने बताया कि तीन विभागों कृषि विज्ञान संकाय में आएंगे। परास्नातक में 10-10 सीटें होंगी। उधर, कंप्यूटर साइंस में छह असिस्टेंट प्रोफेसर, पेरियोडोंटिया व कम्युनिटी डेंटीसिटी में एक एसोसिएट प्रोफेसर, एक असिस्टेंट प्रोफेसर, आधुनिक भारतीय भाषा विभाग में चार असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति होगी।
विज्ञापन
कक्षा 1, 6 व 9 की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित
एएमयू के स्कूल के कक्षा 1, 6 व 9 की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। 23 जुलाई से 25 जुलाई तक पंजीकरण, प्रपत्र अपलोड होंगे। 26 को प्रपत्र का सत्यापन होगा। 31 जुलाई को पहली सूची प्रदर्शित कर दी जाएगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि 2 अगस्त से 4 अगस्त तक शुल्क जमा होंगे।