फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के तीन और संदिग्ध मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लैक फंगस के तीन और संदिग्ध मरीज शहर में मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। बीमारी से पीड़ित मरीजों को जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार देने का निर्णय लिया गया है। लखनऊ से रात में एम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन आने की उम्मीद है। जनपद में अब ब्लैक फंगस के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़कर पांच तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि बृहस्पतिवार को शहर में ब्लैक फंगस (म्यूकॉरमायकोसिस) के तीन संदिग्ध मामले सामने आए हैं। डॉ. नितिन की ओपीडी में दो मरीज मिले हैं। जबकि एक मरीज डॉ. नागेश वार्ष्णेय के पास आया था। उन्होंने बताया कि प्रोटोकॉल के तहत ब्लैक फंगस के मरीजों को एल-3 में उपचार दिया जाता है।
लेकिन अलीगढ़ में एल-3 अस्पताल नहीं है। आगरा में अस्पताल है लेकिन वहां बेड की स्थिति देखनी होगी। उन्होंने बताया कि जेएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में ब्लैक फंगस के मरीजों को उपचार देने का निर्णय लिया गया है। जनपद में अब ब्लैक फंगस के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़कर पांच तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात तक लखनऊ से कुछ एम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन आने की उम्मीद है। इसका इस्तेमाल ब्लैक फंगस के रोगियों के उपचार में किया जाता है। उन्होंने बताया कि इंजेक्शन जेएन मेडिकल कॉलेज को दिया जाएगा ताकि संदिग्ध मरीजों का उपचार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें