थाने में इंस्पेक्टर के कोरोना संक्रमित होने के बाद बृहस्पतिवार को तीन और पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तीनों को होम आइशोलेशन में रखा गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री के चार जनवरी के कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले थाने के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने तबीयत खराब होने पर कोरोना जांच कराई थी।
वह पॉजिटिव पाए गए थे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम से लौटने के बाद कलाई हलका इंचार्ज तथा एक हवलदार और सिपाही की तबीयत खराब होने पर उन्होंने बृहस्पतिवार को कोरोना जांच कराई तो वह भी पॉजिटिव पाए गए। तीनों को होम आइशोलेशन में रखा गया है।