फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ के तीन बदमाश गिरफ्तार, फरीदाबाद में लूटपाट की तीन वारदात को दिया था अंजाम

Sat, 05 Aug 2023 08:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोपियों ने अपने साथी चंद्रशेखर के साथ मिलकर 23/24 जुलाई की रात को लूट व छिनैती की तीन वारदात को अंजाम दिया था। एक वारदात में गांव दयालपुर बल्लभगढ़ में एक व्यक्ति से एक मोटरसाइकिल तथा मोबाइल छीना था। 
विज्ञापन
गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने एक ही रात में लूटपाट की तीन वारदात को अंजाम देने वाले अलीगढ़ के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कट्टा, तीन कारतूस, तीन मोबाइल, बाइक और 6700 रुपये बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान अलीगढ़ के टप्पल निवासी अतुल, अतुल कुमार व सौरभ के रूप में हुई है। आरोपी अतुल अपने मौसा के पास एनआईटी में रहकर सफाई का काम करता है। क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी अतुल को सेक्टर-21 से कट्टे सहित गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। आरोपी से पूछताछ में लूट, छिनैती व अवैध हथियार की तीन वारदात का खुलासा हुआ। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अतुल कुमार व सौरभ को नवादा से गिरफ्तार कर लिया। अतुल और अतुल कुमार एक ही गांव के रहने वाले हैं। सौरभ आरोपी अतुल का जीजा है। 

आरोपियों ने अपने साथी चंद्रशेखर के साथ मिलकर 23/24 जुलाई की रात को लूट व छिनैती की तीन वारदात को अंजाम दिया था। एक वारदात में गांव दयालपुर बल्लभगढ़ में एक व्यक्ति से एक मोटरसाइकिल तथा मोबाइल छीना था। दूसरी वारदात में डबुआ पाली रोड पर खड़े एक कैंटर चालक से फोन और सिक्योरिटी गार्ड से मोबाइल व नकदी छीन ली थी। तीसरे मामले में गांव झाड़सेंतली में ट्रक चालक व सहायक से मोबाइल व नकदी लूटी। पुलिस ने सभी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें