पांच दिन पूर्व एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से लूट हुई थी। इस मामले में सूचना मिलने पर शुक्रवार की रात करीब 11 बजे इंटेलिजेंस विंग टीम रतनपुर नहर पुल के पास रामनगर समोखर को जाने वाले रास्ते के पास पहुंची। वहां प्रतीक्षालय के कमरे में पांच बदमाश लूट और डकैती की योजना बनाते मिले। बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर भागने का प्रयास किया।
एटा के मारहरा पुलिस एवं इंटेलिजेंस विंग टीम की संयुक्त कार्रवाई में लूट के चार अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। इसमें तीन अलीगढ़ के है, जिसमें दो गोली लगने से घायल हुए हैं और एक फरार हो गया है। एक सिपाही भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पांच दिन पूर्व एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से लूट हुई थी। इस मामले में सूचना मिलने पर शुक्रवार की रात करीब 11 बजे इंटेलिजेंस विंग टीम रतनपुर नहर पुल के पास रामनगर समोखर को जाने वाले रास्ते के पास पहुंची। वहां प्रतीक्षालय के कमरे में पांच बदमाश लूट और डकैती की योजना बनाते मिले।
बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी फायरिंग में पप्पी यादव निवासी हुसैनपुर थाना सिकंदराराऊ पुराना पता जय गंज 35 नंबर सरकारी स्कूल थाना सासनी गेट अलीगढ़, बबलू निवासी धनीपुर बाबा कॉलोनी थाना गांधीपार्क अलीगढ़, शफीक निवासी नवाब मोहल्ला चामुंडा गेट के सामने कासगंज और सुधीर निवासी मुबारिकपुर सिगतरा जनपद कासगंज गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
एक बदमाश रवेंद्र निवासी आशानगर थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ फरार हो गया। बदमाशों की फायरिंग में थाना मारहरा पर तैनात आरक्षी हरिओम गोली लगने से घायल हुआ है। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बदमाशों से 11300 रुपये, 3 बाइक चार तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं।