फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: रिटायर्ड दरोगा के बेटे से लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, आरोपियों पर आधा दर्जन मामले पहले से दर्ज

Tue, 05 Apr 2022 11:34 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़

सार

सोमवार रात पुलिस ने नौगवां मोड़ पर चेकिंग के दौरान रिटायर्ड दरोगा के बेटे से लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से नकदी, मोबाइल आदि बरामद किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र में आसना के पास हुई सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे से लूट के मामले में पुलिस ने तीन लुटेरे गिरफ्तार किए हैं। जिनसे लूटी गई नकदी, मोबाइल के अलावा दो बाइक भी मिली हैं। इन पर पहले से आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर मडराक के अनुसार गांव दौलरा के सेवानिवृत्त दरोगा गुलाब सिंह के बेटे चेतनपाल सिंह रविवार रात शहर से गांव जा रहे थे। उनके पिता रामघाट रोड स्थित अस्पताल में भर्ती थे। वह उनके पास ही जा रहे थे। तभी बदमाशों ने बाईपास पर 60 हजार नकद, मोबाइल, एटीएम कार्ड आदि लूट लिए। इस घटना को लेकर सोमवार रात पुलिस नौगवां मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। तभी दो बाइकों पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोक लिया।

उन्होंने भागने का प्रयास किया लेकिन किसी तरह पुलिस ने तीनों पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम भुजपुरा निवासी फरमान, मोहम्मद अतर उर्फ बॉबी व दानिश बताए हैं। पूछताछ में उन्होंने चेतनपाल से की लूटपाट को स्वीकार किया है। उनके पास से दस हजार रुपये, मोबाइल व बाइक बरामद हुई है। इधर, क्वार्सी पुलिस ने मौलाना आजाद नगर के जुबैर को नशीले पदार्थ संग दबोचा है, जबकि रोरावर पुलिस ने शाहजमाल के नाजिम को तमंचा सहित दबोचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें