यूपी के अलीगढ़ शहर के रेलवे रोड पर स्थित विक्रम मार्किट में मंगलवार की सुबह आग लग गई। आग की वजह से तीन दुकानों में काफी नुकसान हुआ है। कई घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।