फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: अतरौली में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

Mon, 06 Jul 2020 03:23 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
तीनों मृतक(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलीगढ़ जिले के अतरौली के गांव औरेनी दलपतपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई। मरने वालों में एक दम्पति भी हैं। पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


गांव औरेनी दलपतपुर निवासी अरविंद कुमार की पत्नी उमेश देवी की तबियत खराब थी। रविवार की रात वह पत्नी को दवा दिलवाने के लिए अलीगढ़ जा रहे थे। रास्ते में मौसमपुर व औरेनी के बीच अरविंद की ताई भगवान देवी खड़ी थीं। 

ताई को देख अरविंद बाइक रोककर सड़क के किनारे खड़े हो गए और तीनों बात करने लगे। इसी दौरान छर्रा की ओर से आए अज्ञात वाहन ने तीनों को रौंद दिया। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद से ही गांव में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें