अलीगढ़ के नई बस्ती, गूलर रोड और शक्तिनगर में नगर निगम की जमीन पर सरोवर का निर्माण कराया जाएगा। इसमें आधुनिक व्यवस्था की जाएगी। जिससे यहां का पानी हमेशा स्वच्छ रहेगा।
आने वाले साल में अलीगढ़ शहर को तीन तोहफे मिलने वाले है। महानगर के तीन स्थानों पर नगर निगम सरोवर बनाकर पिकनिक स्थल के रूप में विकसित करेगा। इस पर कार्य भी शुरू हो गया है। लगभग 10 करोड़ की लागत से बनने वाले इन सरोवरों का सुंदरीकरण बेहतर ढंग से होगा।
विज्ञापन
नगर निगम शहर को स्मार्ट बनाने के लिए नए-नए प्रोजेक्ट लेकर आ रही है। आने वाले सालों में शहर में एक से बढ़ एक नए प्रोजेक्ट लांच होंगे। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन के साथ ज्ञानवर्द्धक प्रोजेक्ट है। जिन पर नगर निगम तेजी से कार्य कर रहा है। इसी प्राेजेक्ट के तहत शहर के नई बस्ती, गूलर रोड और शक्तिनगर में नगर निगम की जमीन पर सरोवर का निर्माण कराया जाएगा। इसमें आधुनिक व्यवस्था की जाएगी। जिससे यहां का पानी हमेशा स्वच्छ रहेगा।
सरोवर के चारों ओर पौधरोपण होगा। छायादार वृक्ष के साथ ही महकने वाले और खूबसूरत फूलों के पौधे होंगे। तीनों सरोवर में लगभग 300-300 मीटर वाकिंग ट्रैक होगा। इसके अलावा बच्चों लिए झूला, म्यूजिकल चेयर, बेंच और रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। जो अपने आप में आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अलावा यहां पर पार्किंग और फूड प्लाजा भी रहेगा।
महानगर में आने वाले साल में तीन सरोवर का निमार्ण कराया जाएगा। इस पर कार्य शुरू भी हो गया है। सात हजार वर्ग मीटर से लेकर 13 हजार वर्ग मीटर तक की भूमि पर बनने वाला सरोवर पिकनिक स्थल के रूप में सभी को आकर्षित करेगा। शहर को खूबसूरत बनाने के लिए कई सारे प्रोजेक्टर पर कार्य चल रहा है।-प्रशांत सिंघल, मेयर, नगर निगम