फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: शिब्बो-मूलचंद समेत तीन कचौड़ी विक्रेताओं पर छापा, नमूने भरे, मिलावट की शिकायत पर हुई कार्रवाई

Sun, 21 Dec 2025 05:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में तीन कचौरी विक्रेताओं के यहां रायता और कचौड़ी में मिलावट की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापामार कार्रवाई की है। छापे से शहर के अन्य नाश्ता विक्रेताओं में भी खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
नमूना लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 20 दिसंबर को शहर के बड़े कचौड़ी विक्रेता सराफा बाजार स्थित शिब्बो कचौड़ी और सेंटर प्वाइंट स्थित मूलचंद कचौड़ी के यहां छापा मारा। हिमांशु कचौड़ी भंडार के यहां पर भी कार्रवाई की। टीम ने खाद्य सामग्री के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे। 

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग को लंबे समय से कचौड़ी और रायते में मिलावट की शिकायतें मिल रही थीं। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार और नेहा सिंह के नेतृत्व में टीम ने शहर के इन प्रमुख ठिकानों पर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्वच्छता मानकों को परखा और संदेह होने पर शिब्बो कचौड़ी व मूलचंद कचौड़ी भंडार से रायते के कुल तीन नमूने संग्रहित किए। इस छापे से शहर के अन्य नाश्ता विक्रेताओं में भी खलबली मची हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें