बाप-बेटा एटा से वापस अपने गांव बाइक से लौट रहे थे। उनकी सामने से आ रहे बाइक सवार रिंकू की बाइक से भिड़त हो गई। दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग घायल हो गए।
गंगीरी के गांव जरैठ के पास चितरासी रजबहा पर बृहस्पतिवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी छर्रा पहुंचाया।
विज्ञापन
गांव मुजफरा निवासी शिवधारा देवी पत्नी महेंद्र सिंह तथा उनका बेटा कुमरपाल सिंह बृहस्पतिवार की सुबह अपनी ननिहाल एटा से वापस अपने गांव बाइक से लौट रहे थे। गांव जरैठ के पास चितरासी रजबहा पर सामने से आ रहे बाइक सवार रिंकू निवासी गांव सिहोला ढोलना की बाइक से भिड़त हो गई। दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।