कुलदीप अपने साथी यशपाल के साथ अपनी ननिहाल कासगंज के गांव छिछोरा से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गांव नगला भूड़ पर सांकरा की ओर से आ रहे सुनील की बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही दोनों बाइकें गिर गईं, तीनों लोग घायल हो गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अलीगढ़ में दादों स्थित सांकरा-छर्रा मार्ग पर गांव नगला भूड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। एक घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।
विज्ञापन
जिला बुलंदशहर के गांव ऊंचागांव निवासी कुलदीप पुत्र सुरेंद्र, अपने साथी यशपाल पुत्र भानुप्रताप सिंह के साथ अपनी ननिहाल कासगंज के गांव छिछोरा से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गांव नगला भूड़ पर सांकरा की ओर से आ रहे थाना गंगीरी के गांव रतरोई निवासी सुनील पुत्र सुरेश चंद्र की बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही दोनों बाइकें गिर गईं, तीनों लोग घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से घायलों को छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। कुलदीप की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया, जहां घायल का उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया है।