मोहल्ला भानपाड़ा निवासी एक टेंट मजदूर लोहे का पाइप लगाते वक्त हाईटेंशन लाइन की चपेट आ गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर परिवार और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। मजदूर को अतरौली सीएचसी लेकर आए, जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन
अतरौली नगर के मोहल्ला भानपाड़ा निवासी मनोज (36) पुत्र रामकिशोर छर्रा रोड स्थित एक टेंट स्वामी के प्रतिष्ठान पर मजदूरी करते थे। 27 फरवरी को किसी समारोह में टेंट लगाने के लिए उनको भेजा गया था। टेंट लगाते वक्त एक लोहे का पाइप 11 ग्यारह हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गया और करंट लगने से मनोज की मौत हो गई। आनन-फानन उनको अतरौली 100 शैया अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।