फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: झमाझम बारिश से भरभराकर गिरे तीन मकान, परिवार बाल-बाल बचे, एक भैंस की मौत

Thu, 12 Sep 2024 04:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

24 घंटे से अधिक लगातार हो रही बारिश से अलीगढ़ में गभाना क्षेत्र के तीन मकान को क्षति पहुंची है। तीन गांव में तीन मकान गिर गए। परिवार तो बच गए, पर मलबे में दबने से भैंस की मौत हो गई।
विज्ञापन
नगला वीरिया में बारिश से गिरे कमरे का मलबा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गभाना में हो रही झमाझम बारिश से तीन गांवों में तीन मकान गिर गए। मलबे में दबकर भैंस की मौत हो गई। गनीमत रही कि परिवार बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार ओगर में रामपाल सिंह के घेर में पशु बंधे हुए थे। बारिश में मकान भरभराकर गिर गया। नीचे दबकर भैंस की मौत हो गई। नगला वीरिया में जयराम अपनी पत्नी पुष्पा देवी के साथ कमरे में रहकर जीवनयापन करते है। 12 सितंबर दोपहर बारिश में कमरा गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान दंपत्ति कमरे में नहीं थे। 
विज्ञापन


नगर पंचायत के नगला नत्था में विद्या देवी के मकान का कमरा भी गिर गया। इस संबंध में एसडीएम विनीत मिश्रा ने बताया कि  मौके पर हल्का लेखपाल को भेज कर क्षति का आकलन कराया  जा रहा है, नियमानुसार मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें