फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बिजलीघर पर तीन घंटे तक प्रदर्शन, नहीं पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
एलमपुर बिजली घर पर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : samvad
विज्ञापन
गिरासू खंभों व बिजली की अन्य समस्याओं को लेकर सारसाैल क्षेत्र में रविवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने एलमपुर बिजलीघर पहुंचकर तीन घंटे तक नारेबाजी और प्रदर्शन किया। हालांकि, देर शाम तक किसी भी अधिकारी के न पहुंचने पर लोग चेतावनी देते हुए फिर आने की कहकर चले गए।
विज्ञापन



वार्ड संख्या 32 के भाजपा पार्षद हरिशंकर ने आरोप लगाया कि सारसाैल, बीमा नगर, एलमपुर इलाके में बिजली के खंभे गिरासू अवस्था में हैं। पहले भी इनसे हादसे हो चुके हैं। कई बार इस बारे में बिजली अधिकारियों को शिकायत की गई है, लेकिन न तो खंभों को बदला गया है और न ही बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इससे आए दिन बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है।


पार्षद ने आरोप लगाया कि उन्होंने संबंधित एसडीओ से फोन पर बातचीत करते हुए अपना परिचय दिया तो वे भड़क उठे। उन्होंने कहा कि तुम्हारी सरकार चार दिन की है, काम तो हमसे ही लेना है। उन्होंने जब नागरिकों के साथ बिजलीघर पहुंचकर प्रदर्शन की बात कही तो उन्होंने साफ कह दिया कि अगर आए तो सब पर मुकदमा दर्ज करा देंगे।
विज्ञापन



इस पर नाराज लोग एकत्रित होकर शाम चार बजे एलमपुर बिजलीघर पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। लोगों का आरोप है कि शाम सात बजे तक बिजली विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी वहां नहीं पहुंचा। अधीक्षण अभियंता शहरी अंशुमान यादव ने बताया कि समस्याओं का प्रभावी समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें