फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हाईवे पर उड़ती धूल से परेशान व्यापारी, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़-पलवल हाईवे पर वाहनों की तेज रफ्तार से उड़ती धूल से व्यापारी व स्थानीय लोग परेशान हैं। समस्या को लेकर क्षेत्र के व्यापारियों ने सामूहिक रूप से बृहस्तिवार को एसडीएम के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार काजल तोमर को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन देते हुए उन्होंने कहा कि हाईवे पर उड़ती धूल क्षेत्र के लोगों को बीमार कर रही है। व्यापारियों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा पानी के छिड़काव के लिए एक ट्रैक्टर लगाया गया है। दिन में तीन बार छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन मौके पर केवल एक बार ही छिड़काव किया जा रहा है। नायब तहसीलदार पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता रजनीश कुमार से वार्ता कर दिन में तीन-चार बार नियमित छिड़काव कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें