फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 91 लाख से बनाए जा रहे तीन नाले

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय द्वारा जलभराव की समस्या को देखते हुए कस्बे में तीन नालों का निर्माण कराया जा रहा है। 91 लाख लाख रुपये से बनने वाले इन नालों से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक रविंद्र कुमार ने बताया कि बुढ़ांसी रोड पर सड़क के दोनों ओर बनी दुकानों और मकानों के कारण घरों का पानी सड़क पर आता था। यहां 28 लाख रुपये की लागत से 250 मीटर लंबे नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इसके आगे मोहल्ला गुड़ियाई पोखर से हरदुआ पोखर तक 38 लाख रुपये से 390 मीटर लंबे नाले का निर्माण कराया जा रहा है। दोनों नालों को जोड़ा जाएगा। वहीं थाने के बाहर नाला न होने से होने वाले जलभराव की समस्या से निजात के लिए भी रामघाट रोड स्थित पोखर से थाने तक 25 लाख रुपये से 360 मीटर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। चेयरमैन राजेश यादव ने बताया कि नाला निर्माण के बाद नई बस्तियों में सड़क और नाली निर्माण कराकर नालियों बड़े नालों से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें