फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मडराक में चाचा-भतीजे समेत तीन मरे

Sat, 04 Jul 2015 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना मडराक क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा सहित तीन लोगों की कैंटर की चपेट में आकर मौत हो गई। मरने वालों में चाचा-भतीजा मजदूर हैं और तीसरे मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।  पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली सासनी के गांव नगला भूरा नगला निवासी शमशुद्दीन (22) मजदूरी का काम करता है। उसका भतीजा नजमुद्दीन (18) अलीगढ़ के बरौला जाफराबाद के पास मौलाना आजाद नगर में रहता है और मजदूरी का काम करता है। शुक्रवार की रात को शमशुद्दीन अपने भतीजे नजमुद्दीन और एक अन्य के साथ एक ही बाइक पर दवा लेकर वापस मौलाना आजाद नगर लौट रहा था। जैसे ही वह मडराक के पास कोठिया शाहपुर मोड़ पर पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रहे कैंटर ने उसकी बाइक को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक कैंटर सहित भाग गया। लेकिन बाद में उसे टोल प्लाजा पर पकड़ लिया गया।


 पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। इस दुर्घटना में तीनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर राहगीर व क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ में कुछ ऐसे लोग भी थे जो नजमुद्दीन और शमशुद्दीन को पहचानते थे। शिनाख्त होने के बाद उनके परिजनों को जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतकों के शव को पहले मलखान सिंह जिला अस्पताल लाया गया। बाद में उन्हें पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। शवों का शनिवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें