फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में शुरू हुआ तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव, देश-विदेश के कलाकारों का लगा जमघट

Mon, 04 Mar 2019 09:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कला का तीन दिवसीय महाकुंभ प्रारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कला का तीन दिवसीय महाकुंभ प्रारंभ हो गया है। इसमें देश-विदेश के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। एएमयू के कल्चरल एजूकेशन सेंटर के फाइन आर्ट क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव (आर्ट निचे-2019) का शुभारंभ गुजरात के कैलीग्राफी के मशहूर कलाकार गोरी यूसुफ हुसैन एवं नदियों पर काम करने वाले सौरभ सेन गुप्ता ने मोइनुद्दीन आर्ट गैलरी में संयुक्त रूप से किया। 

विज्ञापन


महोत्सव में भारत के अतिरिक्त अमेरिका, इजिप्ट, उजबेकिस्तान, रूस, स्विट्जरलैंड, जार्डन, कुवैत, ईरान, सऊदी अरब, बंगलादेश, ट्यूनीशिया, मोरक्को, बहरीम आदि देशों के प्रतिभागी शामिल होने वाले हैं। पहले दिन पोस्टर मेकिंग, कैलीग्राफी, दीया डेकोरेशन, टैटू, मेंहदी आर्ट, कार्नर डेकोरेशन एवं म्यूजिकल इवनिंग का आयोजन किया गया। कला महोत्सव को लेकर युवाओं में जबर्दस्त उत्साह है। काफी संख्या में छात्र-छात्रा शामिल हुए। सीईसी परिसर एवं आर्ट गैलरी को रचनात्मक तरीके से सजाया गया है। विमान देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर फोटो खिंचवा रहे हैं। छात्र-छात्राओं द्वारा फूड स्टॉल भी लगाए गए हैं। अफगानिस्तान के छात्रों के फूड स्टॉल में जबर्दस्त भीड़ देखी जा रही है। इस अवसर पर प्रो. रिहाना खुसरो, प्रो. बदर जहां, फाइन आर्ट क्लब की सचिव रोहमा, अमना जलाली, रंजन कुमार आदि मौजूद थे। 

‘स्ट्रक्चर ऑफ यूनिटी’ से आगे बढ़ते रहने का संदेश 
एएमयू के मुइनुद्दीन आर्ट गैलरी में फाइन आर्ट विभाग के छात्र रंजन कुमार प्रसाद का आर्ट स्ट्रक्चर आकर्षण का केंद्र बना है। यूनिटी नामक स्ट्रक्चर को तैयार करने में रंजन एवं उनके साथियों ने करीब 20 दिन परिश्रम किया है। इसे थर्माकोल एवं तार से बनाया गया है। इसमें हजारों चिट्टियों को एक साथ ऊपर की ओर चढ़ते हुए दर्शाया गया है। रंजन कहते है कि इस कला के माध्यम से एकता का संदेश दिया गया है। यह भी दर्शाने का प्रयास किया गया है कि इंसान चिट्टियों की तरह एक साथ लगातार परिश्रम करता रहे तो कुछ भी कर सकता है। जीवन में निराश होकर बैठना नहीं है। आगे लक्ष्य की ओर बढ़ते जाना है। गुजरात से आए कैलीग्राफी के मशहूर कलाकार गोरी यूसुफ हुसैन का कर्बला नामक पेंटिंग लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। उनके पास कला प्रेमियों का तांता लगा हुआ है।     
विज्ञापन


जल के प्रति जागरूकता फैलाने में जुटे हैं सौरभ सेन गुप्ता
कला महोत्सव में पहुंचे सौरभ सेना गुप्ता जल के प्रति जागरूकता फैलाने में जुटे हैं। वह जल एवं नदियों पर काफी दिनों से काम कर रहे है। पर्यावरण पर आयोजित एक कार्यशाला को भी संबोधित किया। उन्होंने अपने डेड रिवर प्रोजेक्ट की जानकारी छात्रों को दी। उन्होंने कहा कि हम एक हारी हुई लड़ाई लड़ रहे हैं, क्योंकि आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी नहीं बचेगा। वह एक बेहतर समाज बनाने और राष्ट्र की भलाई के लिए विभिन्न समुदायों को एक साथ लाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें