महानगर के क्वार्सी इलाके से रविवार को होली के रंग लेने गए तीन बच्चे अभी तक नहीं लौटे हैं। इस घटना के बाद से तीनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। इन परिवारों में होली भी नहीं मनाई गई। मोहल्ले में भी सन्नाटा पसरा रहा। बच्चों के परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
लापता केशव।- फोटो : CITY OFFICE
घर के दरवाजे पर ही दोनों बच्चे उसे खेलते मिल गए तो वे भी उसके साथ चल दिए। इसके बाद तीनों नहीं लौटे। जब घंटों तक तीनों बच्चे मोहल्ले में वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू हुई। शाम तक कहीं न मिलने पर शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के साथ-साथ किसी के कहने पर बरछी बहादुर पर भी देखा गया। वहां किसी ने उन्हें देखने की बात कही थी। मगर कहीं उनका सुराग नहीं लगा। इसके बाद जगदीश के पिता राजू की ओर से क्वार्सी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इधर, तीनों परिवारों में होली नहीं मनाई गई और मोहल्ले में सन्नाटा पसरा रहा। इंस्पेक्टर क्वार्सी विनोद कुमार के अनुसार बच्चों को खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं।
लापता जगदीश। - फोटो : CITY OFFICE