फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराय रहमान में भीड़ ने तीन कथित बच्चा चोरों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बन्नादेवी के सराय रहमान में शनिवार को भीड़ ने तीन कथित बच्चा चोरों को बच्चा चोरी की अफवाह पर पकड़ लिया। भीड़ का आरोप है कि यह लोग पड़ोसी के एक दो साल के बेटे को चुराकर ले जा रहे थे। तीनों को मारपीट कर भीड़ ने पुलिस के हवाले कर दिया है। बालक के पिता ने तीनों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

वाकया दोपहर ढाई बजे करीब का है। सराय रहमान निवासी गुलशन का दो साल का बेटा अली मुमताज घर से निकल 50 मीटर दूर स्थित अपने पिता की स्टेशनरी की दुकान पर पैसे लेन पहुंच गया। पिता ने पैसे देकर बालक को वापस घर भेजा तो कथित तौर पर उसे एक किशोर व दो युवकों ने खिलाने के बहाने गोद में ले लिया। इसके बाद उसे लेकर चलने लगे। इलाके के लोगों ने अनजान लोगों के हाथ में बच्चे को देख शक जताया और तीनों को पकड़ लिया। बालक के पिता बुला लिया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने पुलिस को सूचना दे दी। इधर, कुछ लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले तीनों को धुन दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को साथ ले आई। बालक के पिता गुलशन के अनुसार पुलिस को तीनों के खिलाफ तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर बन्नादेवी रविंद्र कुमार दुबे के अनुसार तीनों से पूछताछ जारी है। हिरासत में लिए तीनों आरोपियों के नाम और पते की पुष्टि कराई जा रही है। तफ्तीश में स्थिति साफ होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें