फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेव डिस्टलरी में बीयर की तीनों यूनिट सील, दूषित पानी काली नदी में डालने का आरोप

Sun, 13 Jan 2019 01:44 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
Beer - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रयागराज में 15 जनवरी से शुरू होने जा रहे कुंभ 2019 की तैयारियों के क्रम में उत्तर प्रदेश जल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से की गई जांच में वेव डिस्टलरी का दूषित पानी काली नदी में डाले जाने पर उसके तीनों बीयर प्लांट शनिवार को सील कर दिए गए। कंपनी पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। डीएम के आदेश पर जल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम एसडीएम शिवकुमार, सीओ प्रशांत सिंह, कोतवाल प्रवेश राणा के साथ मौके पर पहुंची और जल प्रदूषण निवारण अधिनियम 1974 की धारा 33 ए के तहत यह कार्रवाई की।  

विज्ञापन


एसडीएम शिवकुमार ने बताया कि गत पांच जनवरी को पर्यावरण अभियंता के साथ टीम ने अहमदपुरा स्थित वेव डिस्टलरी एंड ब्रेबरीज बीयर फैक्ट्री का अचानक निरीक्षण किया था। फैक्ट्री में जल शुद्धिकरण के लिए स्थापित संयंत्र बंद पाए गए। इनको सही करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद आठ जनवरी को पुन: निरीक्षण किए जाने पर भी संयंत्र बंद मिले थे। 

आदेशों का उल्लंघन मानते हुए टीम ने पचास हजार रुपये प्रतिदिन का जुर्माना लगाते हुए रिपोर्ट डीएम को भेजी थी। इसमें कहा गया था कि पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य की सुरक्षा को देखते हुए बीयर फैक्ट्री का संचालन रोका जाए। शनिवार को डीएम चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची और तीनों यूनिटों को सील कर दिया गया। हालांकि देशी शराब बनाने वाली यूनिटें पूर्व की भांति संचालित रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें