फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा लेकर अमीरों को मकान दे रहे हैं डूडा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को अचल ताल से कलक्ट्रेट तक मोन जुलूस निकाला गया। इसकी अध्यक्षता श्यौराज जीवन ने की। जुलूस में सैकड़ों महिला, पुरुष व युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कलक्ट्रेट पर एक सभा संबोधित की गई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने कहा कि डूडा के अधिकारी भाजपा नेताओं से मिलकर पैसे लेकर गरीबों की जगह अमीरों को मकान दे रहे हैं। कहा कि तत्काल सभी भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही कर गरीबों को मकान दिए जाएं। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा गया। महामंत्री राजेश जीवन ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीबों के साथ हैं। उनको न्याय दिलाने के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे। इस मौके पर योगेश चौधरी, मो. पुत्तन खां, अनवार खां, प्रेमबाबू गौतम, इमरान शोभी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें