फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों से चोरी करने वाले गैंग सरगना सहित तीन दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर की गांधीपार्क थाना पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक मकान से चोरी किए गए सामान में से एलईडी, जेवरात व नकदी बरामद हुई है। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत के अनुसार 20 जनवरी को बाबा कॉलोनी में अर्जुन सिंह के घर से चोरी हुई थी। इस घटना की जांच में कासगंज का गैंग प्रकाश में आया, जिसका सरगना पहले भी लूट आदि के मुकदमों में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

जब उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए तो पता चला कि वे लगातार वारदात कर रहे हैं। अब एक और घटना करने की तैयारी में हैं। इसी दौरान धनीपुर चौकी प्रभारी संदीप सिंह व उनकी टीम ने कामाख्या सिटी के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में विकेश निवासी नगला खेमी थाना सिढ़पुरा कासगंज गैंग सरगना है, जबकि उसके साथी गणेश व निनय निवासी शांति नगर, पनैठी अकराबाद शामिल हैं। तीनों को शनिवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें